Showing posts with label Hindi Jokes. Show all posts
Showing posts with label Hindi Jokes. Show all posts

Friday, 29 November 2013

Girls Vs Boys


Define Girls!!
The one who before going out for a party have - 

facial, bleach, waxing, haircutting/straighting, threading, toning, scrubing, moisturing etc 

&

put on

lipstick, lipgloss, lipliner, perfume, body toner, body lotion, eye liner, eye shadow, eye maskara, foundation, face powder, rings, bracelet, neckless, nail paint, party dress, Sandle,

Purse and says: "yaar jalde ki bajah se kuch kar nahe payi".

Define boy!!

The one who before going to party calls his friend & ask :

“bhai, tu naha k aayega kya?”

Friend reply: chal be tere bap ki baraat hai kya..

Sunday, 17 November 2013

अमीर बाप!

एक भिखारी एक दरवाजे के सामने खड़ा था उसने दरवाजा खटखटाया। 

घर के मालिक ने दरवाजा खोला और पूछा क्या चाहिए तुम्हें?

भिखारी ने कहा क्या आप कुछ पैसे देकर इस भिखारी की मदद कर सकते हो।

घर का मालिक अन्दर गया और कुछ सिक्के लेकर बाहर आया और भिखारी को दे दिए।

भिखारी ने जब सिक्कों को देखा तो उसने शिकायती अंदाज में कहा जब आपका लड़का घर पर होता है तो वह तो बहुत पैसे देता है।

घर के मालिक ने कहा मेरा बेटा तुम्हें जितना चाहे उतना पैसा दे सकता है क्योंकि उसके पास एक अमीर बाप है।

दिव्य ज्ञान!

नेता का बेटा अपने पिता से बोला, "पापा मुझे भी राजनीति में आना हैं, मुझे कुछ टिप्स दो।"

नेता: बेटा, राजनीति के तीन कठोर नियम होते हैं।

"चलो पहला नियम समझाता हूँ", यह कहकर नेता जी ने बेटे को छत पर भेज दिया और ख़ुद नीचे आकर खड़े हो गए।

नेता जी: छत से नीचे कूद जाओ।

बेटा" पापा, इतनी ऊंचाई से कुदूंगा तो हाथ पैर टूट जायेंगे।

नेता जी: बेझिझक कूद जा, मैं हूँ ना, पकड़ लूँगा।

लड़के ने हिम्मत की और कूद गया, पर नेताजी नीचे से हट गए।

बेटा धड़ाम से ओंधे मुंह गिरा और कराहते हुए बोला, "आपने तो कहा था मुझे पकड़ोगे, फिर हट क्यों गए?"

नेता जी: ये हैं पहला सबक "राजनीति में अपने बाप का भी भरोसा मत करो।"

पति की फरमाइश?

पत्नी: खाने में क्या बनाऊं?

पति: कुछ भी बना लो, क्या बनाओगी?

पत्नी: जो आप कहो?

पति: दाल चावल बना लो।

पत्नी: सुबह ही तो खाये थे।

पति: तो रोटी सब्जी बना लो।

पत्नी: बच्चे नहीं खायेंगे।

पति: तो छोले पूरी बना लो।

पत्नी: मुझे तली हुई चीज़ें भारी लगती हैं।

पति: अंडे की भुर्जी बना लो।

पत्नी: आज वीरवार है।

पति: परांठे?

पत्नी: रात को परांठे नहीं खाने चाहिए।

पति: होटल से मंगवा लेते हैं।

पत्नी: रोज-रोज बाहर का नहीं खाना चाहिए।

पति: कढ़ी चावल?

पत्नी: दही नहीं है।

पति: इडली सांभर?

पत्नी: समय लगेगा, पहले बोलना था।

पति: एक काम करो मैग्गी बना लो।

पत्नी: पेट नहीं भरता मैग्गी से।

पति: तो फिर क्या बनाओगी?

पत्नी: जो आप बोलो।

लिंकन ने क्या किया!

एक बाप अपने बेटे कि शरारतों से बहुत परेशान था, उसका बेटा हमेशा कम्प्यूटर पर गेम्ज खेलता रहता था।

एक दिन पढ़ाई व होमवर्क करने के लिए उसे प्रेरित करते हुए उसके बाप ने कहा,"जब अब्राहम लिंकन तुम्हारी उम्र के थे तो वो लकड़ियों की आग जला कर उसके सामने पढ़ाई किया करते थे।"

बच्चे ने जवाब दिया, "पर जब लिंकन आपकी उम्र के थे तो यूनाईटेड स्टेटस के राष्ट्रपति थे।"

नशे में टुन्न!

एक आदमी बार से निकला और अपनी गाड़ी में जाकर घुसा, वह जैसे ही गाड़ी चलाने लगा अभी 500 मीटर ही गया होगा कि पुलिस वाले ने उसे रोक लिया।

पुलिस अफसर: सर प्लीज हमें जांच करनी है कहीं आप पीकर तो गाड़ी नहीं चला रहे हैं। क्या आप अपनी सांस इस मशीन पर छोड़ेंगे?

आदमी: जी माफ़ कीजिये मैं ऐसा नहीं कर सकता मुझे दमा है, अगर मैंने इस मशीन पर सांस छोड़ी तो मुझे सांस लेने में परेशानी होगी।

अफसर: प्लीज आप हमारे साथ ब्लड टेस्ट के लिए अन्दर चलिए।

आदमी: मैं ये भी नहीं कर सकता क्योंकि मुझे अनीमिया है, अगर आपने मेरा ब्लड निकालने के लिए सुई डाली तो मैं ब्लड निकलने से मर जाऊंगा।

अफसर: तब आपको बाहर उतरकर 20 मीटर उस सफ़ेद लाइन तक चलना पड़ेगा।

आदमी: मैं ये भी नहीं कर सकता?

अफसर: क्यों?

आदमी: क्योंकि मैं (नशे में) टुन्न हूँ, मैं चल भी नहीं सकता।

हाजिरजवाबी और बुद्दिमत्ता!

लम्बी हवाई यात्रा करते हुए आइन्स्टीन और बंता एक दूसरे के सामने बैठे हुए थे। 

आइन्स्टीन ने कहा, "चलो एक खेल खेलतें हैं, मैं एक प्रश्न पूछता हूँ अगर तुम्हें उसका जवाब न आये तो तुम मुझे 5 डॉलर देना अगर मुझे जवाब नहीं आएगा तो मैं तुम्हें 500 डॉलर दूंगा।"

आइन्स्टीन ने पहले प्रश्न पूछा, "धरती से चंद्रमा की दूरी कितनी है?"

बंता ने कुछ नहीं कहा और अपनी जेब से 5 डॉलर निकाले।

अब बंता की बारी थी उसने आइन्स्टीन से पूछा, "ऐसा क्या है जो तीन पैरों पर पहाड़ी पर चढ़ता है और चार पैरों पर वापिस उतरता है?"

आइन्स्टीन ने नेट पर खोजना शुरू कर दिया उसने अपने सभी दोस्तों को पूछा, और एक घंटे के बाद उसने बंता को 500 डॉलर दे दिए, आइन्स्टीन ने पागल होते हुए पूछा, "अब बताओ वो क्या है जो तीन पैरों पर पहाड़ी पर चढ़ता है और चार पैरों पर उतरता है?"

बंता ने जेब से 5 डॉलर निकाले और आइन्स्टीन को दे दिए।

रिमोट कण्ट्रोल!

एक महिला एक शॉपिंग माल से सामान खरीदने गयी जब वह काउंटर पर पेमेंट करने गयी तो कैशियर ने उसे पूछा,"कैश या कार्ड?" 

तब महिला अपने पर्स को खोलती है और कैश पेमेंट कर देती है। 

जब वह पर्स बंद करने लगी तो कैशियर की नजर पर्स में रखे टेलीविजन के रिमोट कण्ट्रोल पर पड़ी!

कैशियर ने पूछा, "मैडम क्या आप इस रिमोट कण्ट्रोल को हमेशा अपने पास रखती हैं?"

महिला ने कहा, "नही मेरे पति ने क्रिकेट देखने के चक्कर में मेरे साथ शॉपिंग पर आने के लिए मना कर दिया तो मुझे बहुत बुरा लगा और मैं रिमोट ही उठा कर ले आयी।"

पप्पू और पहलवान

पप्पू ट्रेन में एक सीट पर अकेला लेटा हुआ था।

एक यात्री आया और बोला: भाई साइड में हो जायें, मुझे भी बैठना है।

पप्पू तुझे पता नहीं मैं कौन हूँ?

यात्री डर के दूसरी जगह पर जाकर बैठ गया।

फिर एक पहलवान आया और बोला, साइड में हो जा छोटू मुझे भी बैठना है।

पप्पू ने उसे भी रोब दिखाते हुए बोला, तुझे पता नहीं मैं कौन हूँ?

पहलवान ने पप्पू की गर्दन पकड़ के उठा लिया और बोला, हां, बोल तू कौन है?

पप्पू जी मैं 'बीमार' हूँ, 2 दिन से तेज़ बुखार है।


2616db285ae521f30cebb856a1a4132d4acf98f197c63b328c